Madhya Pradesh: मूसलाधार बारिश के कारण छह जिलों में रेड और 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभागों में बाढ़ से हुई तबाही के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को अगले 24 घंटों में प्रदेश के छह जिलों में भारी से अति भारी वर्षा के अनुमान के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

भारी बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भोपाल, पांच अगस्त: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभागों में बाढ़ से हुई तबाही के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को अगले 24 घंटों में प्रदेश के छह जिलों में भारी से अति भारी वर्षा के अनुमान के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने बताया कि प्रदेश के छह जिलों राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, गुना एवं अशोकनगर में आगामी 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

उन्होंने कहा कि इन छह जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है. साहा ने बताया कि इसके अलावा, प्रदेश के 17 जिलों श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, धार, देवास, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, निवाडी और सागर में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

उन्होंने कहा कि इस दौरान इन 17 जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान है. साहा ने बताया कि ये दोनों अलर्ट बृहस्पतिवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक प्रभावी रहेंगे.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के चाचौडा एवं भानपुरा में सबसे अधिक 11-11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि नटेरन, कुंभराज, सिलवानी, लटेरी एवं गंजबासौदा में नौ-नौ सेंटीमीटर, बेगमगंज, ग्यारसपुर एवं पठानी में आठ-आठ सेंटीमीटर, केसली एवं जैसीनगर में सात-सात सेंटीमीटर, रेहली, राहतगढ़, बामौरी, राघौगढ़, उदयपुरा एवं ब्यावरा में छह-छह सेंटीमीटर और गुना में पांच सेंटीमीटर बारिश हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\