MP Shocker: चाकू लेकर फिल्मी अंदाज में डांस करना पड़ा भारी, गलती से सीने पर कर लिए कई वार, हो गई दर्दनाक मौत (VIDEO)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में दिल दहला देने वाली घटना घटी है. व्यापारिक नगरी में होलिका दहन के दिन नशे में धूत शख्स ने नाचते समय खुद को ही चाकू मार लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स गानों की धुनों में इस तरह डूबा कि उसे अपना ही ख्याल नहीं रहा और नाचते-नाचते खुद के सीने पर चाकू से कई बार वार करता है.

इंदौर में शख्स ने खुद को मारी चाकू (Photo Credits: Facebook)

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में दिल दहला देने वाली घटना घटी है. व्यापारिक नगरी में होलिका दहन के दिन नशे में धूत शख्स ने नाचते समय खुद को ही चाकू मार लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स गानों की धुनों में इस तरह डूबा कि उसे अपना ही ख्याल नहीं रहा और नाचते-नाचते खुद के सीने पर चाकू से कई बार वार करता है. UP: होली पर पानी से भरा गुब्बारा फेंकते ही पलट गया ऑटो, VIDEO में देखिए भयानक सड़क हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बाणगंगा थाने के कुशवाहा नगर की है. यहां गुरुवार की रात को होलिका दहन के बाद लोग डीजे पर थिरक रहे थे. इसी दौरान 38 वर्षीय गोपाल सोलंकी भी अपने दोस्तों के साथ मस्त होकर नाच रहा था, उसके हाथ में चाकू था और नाचते-नाचते उसने चाकू से अपने सीने पर कई वार किए. चाकू से गहरा घाव हुआ और खून बहने लगा.

जख्मी होने के बाद भी गोपाल अपने ही धून में डांस करना जारी रखता है, लेकिन उसके सीने से ज्यादा खून बहता देख, लोग उसके पास दौड़कर आते हिया और उसे अस्पताल ले जाते है. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और खून बहुत अधिक बहने से उसकी मौत हो जाती है.

पुलिस ने बताया कि मृतक अपनी पहली पत्नी से अलग हो चूका है. वह अभी अपने माता-पिता और बच्चों के साथ रह रहा था, जबकि एक अन्य महिला भी उसके साथ लिव इन में थी. घटना के वक्त लिव-इन पार्टनर भी वहीं मौजूद थी. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उत्सव में शामिल होने से पहले गोपाल चाकू लेकर आया था और फिल्मी अंदाज में डांस कर रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड