राहुल गांधी और कमलनाथ की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है...
सतना: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है.
सतना जिले में मैहर तहसील के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) हेमंत शर्मा ने बुधवार को बताया कि सतना जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौड़ (Santosh Singh Gaur) के निर्देश पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र के सीट बंटवारे पर हुई चर्चा
उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ की तस्वीर फोटोशॉप कर उसे अश्लील बना दिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

