मध्य प्रदेश से 4 साल पहले लापता युवक पाकिस्तान की जेल में बंद, परिवार में खुशी का माहौल

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से चार साल पहले लापता युवक की पाकिस्तान के लाहौर की जेल में होने की खबर आई है. यह युवक पाकिस्तान कैसे पहुंचा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. केंद्रीय गृह विभाग ने युवक से जुड़े दस्तावेज मांगे, जो उसे भेज दिए गए हैं.

जेल (Photo Credits: IANS/File)

भोपाल: मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के रीवा जिले से चार साल पहले लापता युवक की पाकिस्तान के लाहौर की जेल में होने की खबर आई है. यह युवक पाकिस्तान कैसे पहुंचा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. केंद्रीय गृह विभाग ने युवक से जुड़े दस्तावेज मांगे, जो उसे भेज दिए गए हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से वहां की जेलों में बंद भारतीय लोगों की जो सूची भारत सरकारके पास आई, उसमें रीवा के अनिल साकेत (24) का भी नाम है.

अनिल रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सहदना गांव का निवासी बताया गया है. अनिल 15 जनवरी, 2015 को लापता हो गया था. उसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, मगर पता नहीं चला. अब अनिल के पाकिस्तान के लाहौर की जेल में होने की सूचना आई है, जिससे उसका परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह विभाग ने अनिल से जुड़े विभिन्न दस्तावेज मंगाए थे, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि लाहौर में बंद अनिल रीवा जिले का निवासी है.

रीवा के पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने भी आईएएनएस को गुरुवार को बताया कि भारत सरकार ने अनिल से संबंधित जानकारी मांगी गई थी जो भेज दी गई है. अनिल नाम का व्यक्ति पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है.

Share Now

संबंधित खबरें

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Akshay Tritiya 2026: देश में अक्षय तृतीया की धूम, अयोध्या के राम मंदिर और उज्जैन के महाकालेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; देखें VIDEO

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी