देश

मध्य प्रदेश: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी मोटरसाइकिल, 4 की मौत

मध्य प्रदेश के देवास जिले में बुधवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रॉला (बड़े ट्रक) से मोटरसाइकिल टकराने की घटना में चार लोगों की मौत हो गईं. मृतकों में सेना का एक जवान भी है. बुधवार देर रात को सोनकच्छ थाना क्षेत्र में कालीसिंध नदी के पुल पर एक ट्रॉला खड़ा था, जिससे एक मोटरसाइकिल जा टकराई.

मध्य प्रदेश: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी मोटरसाइकिल, 4 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में बुधवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रॉला (बड़े ट्रक) से मोटरसाइकिल टकराने की घटना में चार लोगों की मौत हो गईं. मृतकों में सेना का एक जवान भी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात को सोनकच्छ थाना क्षेत्र में कालीसिंध नदी के पुल पर एक ट्रॉला खड़ा था, जिससे एक मोटरसाइकिल जा टकराई.

इस हादसे में बाइक सवार चारों युवकों सुमेर सिंह पिता नारायण सिंह, सेना का जवान सुमेर सिंह पिता निसार सिंह, प्रदीप पिता दिलीप सिंह, सोभान सिंह पिता मेहरबान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस नियंत्रण कक्ष से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह ट्रॉले के भीतर घुस गई थी. राहगीर ने मृतक के मोबाइल से ही पुलिस को सूचना दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2018 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).