उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन को अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) बनाया गया है और प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार को स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के साथ भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग अतिरिक्त रूप से दिया गया है.
लखनऊ: प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन को अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) बनाया गया है और प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार को स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के साथ भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग अतिरिक्त रूप से दिया गया है. इन तबादलों के तहत राजस्व परिषद के सदस्य नेपाल सिंह रवि को महानिदेशक, प्रशिक्षण बनाया गया है. वहीं महानिदेशक प्रशिक्षण पद पर रहीं अनीता भटनागर जैन को उच्च शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.
इसी प्रकार राजस्व परिषद सदस्य (न्यायिक) रजनीश गुप्ता को राजस्व परिषद का आयुक्त एवं सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है. हिमांशु कुमार को स्टांप एवं पंजीयन विभाग के साथ-साथ प्रमुख सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उनसे लिया गया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा को सौंपा गया है.
वहीं चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव तथा प्रबंध निदेशक (मेडिकल सप्लाई, कॉर्पोरेशन) नवीन कुमार जीएस को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. इसी प्रकार चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव वी. हेकाली झिमोमी को मेडिकल सप्लाई कॉपोर्रेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं निदेशक नेडा एवं विशेष सचिव (गैर परंपरागत उर्जा स्रोत विभाग) अरविंद कुमार सिंह को पशुधन विभाग का विशेष सचिव और ऊर्जा विभाग की विशेष सचिव अमृता सोनी को गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत (नेडा) के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

