Lucknow Shocker: लखनऊ में अस्थमा से पीड़ित 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

उसको पहले पैनिक अटैक आया था तो उसको एसजीपीजीआई इमरजेंसी में ले जाया गया। फिर घर लौटने के बाद उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई), लखनऊ के परिसर में अस्थमा से पीड़ित एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक विकास कुमार अपनी मां सत्यप्रभा, जुड़वां भाई विशाल और 11 वर्षीय बहन एंजेल के साथ परिसर में रहता था. यह भी पढ़ें: खंडवा में होटल के बिस्तर पर सो रही दो महिलाओं से वेटर ने की छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार

परिवार के अनुसार, उसको पहले पैनिक अटैक आया था तो उसको एसजीपीजीआई इमरजेंसी में ले जाया गया। फिर घर लौटने के बाद उसने आत्महत्या कर ली.

पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

उसके भाई विशाल ने संवाददाताओं से कहा, "विकास को अस्पताल से वापस लाने के बाद वह अपने कमरे में गया और संगीत सुन रहा था. आधी रात के बाद जब मैं कमरे में गया तो अंदर से बंद था। मैं दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. फिर मैंने अपने पड़ोसी को मदद के लिए बुलाया और उसने कमरे की खिड़की तोड़ दी और विकास को लटका हुआ पाया। दरवाजा खोलकर हम वहां पहुंचे, तब तक विकास की मौत हो चुकी थी."

एडीसीपी ईस्ट सैयद अली अब्बास ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 8, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने के दाम बढ़े; जानें 22K और 24K की ताजा कीमतें