देश

Lucknow: मोबाइल चलाने पर मां ने डांटा तो बेटी ने कर ली आत्महत्या, दिनभर अपने दोस्तों से करती थी बात

सुनीता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उसने अपने भाई को भी बाहर खेलने के लिए भेज दिया. जब वह वापस आया तो उसने सुनीता को मृत पाया.

Lucknow: मोबाइल चलाने पर मां ने डांटा तो बेटी ने कर ली आत्महत्या, दिनभर अपने दोस्तों से करती थी बात
Dead Body - FB

लखनऊ, 2 अक्टूबर: मोबाइल फोन पर अपने दोस्तों से बात करने को लेकर मां की डांट से आहत हुई लखनऊ की 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली.

पुलिस के मुताबिक सुनीता पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उसने स्कूल से छुट्टी ले रखी थी. घर पर वह दिनभर अपने दोस्तों से मोबाइल फोन पर बात करती रहती थी. इस पर उसकी मां ने डांटा और मोबाइल फोन छीन लिया. अरब सागर मे डूबा 14 वर्षीय लड़का चमत्कारिक रूप से जिंदा बचा, विसर्जित गणेश प्रतिमा के चबूतरे पर तैरता हुआ मिला

इससे परेशान होकर सुनीता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उसने अपने भाई को भी बाहर खेलने के लिए भेज दिया. जब वह वापस आया तो उसने सुनीता को मृत पाया.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "लखनऊ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है."

इससे पहले अगस्त 2023 में, इसी तरह की एक घटना में, 12वीं कक्षा की एक अन्य छात्रा ने सुबह देर तक जागने और पढ़ाई न करने के लिए अपनी मां द्वारा डांटे जाने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).