कोराना वायरस से हिफाजत के लिए मस्जिदों में हुई दुआ

चीन समेत कई देशों के लिए घातक बन चुका कोरानावायरस की दहशत के बीच आज यहां की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद इस वायरस से हिफाजत के लिए खास दुआ की गई.

नमाज पढ़ते हुए लोग (Photo Credits : IANS)

लखनऊ: चीन समेत कई देशों के लिए घातक बन चुका कोरानावायरस की दहशत के बीच आज यहां की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद इस वायरस से हिफाजत के लिए खास दुआ की गई. आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने जुमे की नमाज के बाद देश-दुनिया के तमाम लोगों की कोरोनावायरस से बचाव के लिए दुआ करवाई.

मौलाना फरंगी महली ने कहा कि कोरोनावायरस एक अजाब है और इसकी रोकथाम भी मुश्किल है. इसके मद्देनजर हमने जुमे की नमाज में खास दुआ की कि अल्लाह इस जानलेवा विषाणु से सभी की हिफाजत करे. इसके अलावा शहर की अन्य विभिन्न मस्जिदों में भी कोरोना से बचाव के लिए दुआ कराए जाने की खबर है.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस का खौफ! चीन में कंडोम की बिक्री में इजाफा, क्या सच में COVID-19 से बचाव में है कारगर

गौरतलब है कि चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे दुनिया के विभिन्न देशों में फैल गया है. इसका असर भारत में होने लगा है. चीन में कोरोनावायरस के कारण अब तक 3,042 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 8, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने के दाम बढ़े; जानें 22K और 24K की ताजा कीमतें