देश

यूपी: बाइक और सोने की चेन मांगने पर लड़की वालों ने दूल्हे का सिर मुंडवा दिया

एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां दहेज मांगने पर दुल्हन के परिवारवालों ने दूल्हे को बंधक बनाकर दुल्हन पक्ष ने उसका सिर मुंडवा दिया.

यूपी: बाइक और सोने की चेन मांगने पर लड़की वालों ने दूल्हे का सिर  मुंडवा दिया
दहेज की मांग के बाद यह हुआ हाल ( Photo Credit: ANI )

लखनऊ: शादी की बात पक्की होने के बाद लड़की के परिवार वालों को अगर किसी का डर सताता है तो वो दहेज का है. दहेज का नाम सुनकर कई घटनाएं आंखो के सामने घुमने लग जाती हैं. जिसमें हत्या, तलाक जैसे कई संगीन घटनाए शामिल होती हैं. वैसे दहेज की प्रथा को समाप्त करने और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए सरकार सतत प्रयास करती आ रही है. लेकिन कई ऐसी जगहें हैं जहां पर दहेज मांग होती है.

एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां दहेज मांगने पर दुल्हन के परिवारवालों ने दूल्हे को बंधक बनाकर दुल्हन पक्ष ने उसका सिर मुंडवा दिया. दुल्हन पक्ष ने ऐसा कदम उस वक्त उठाया जब अचानक दूल्हे की तरफ से बाइक और चैन की डिमांड कर दी गई. साथ ही कहा अगर मांग पूरी नहीं हुई तो शादी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने शादी की उम्र 18 साल करने की याचिका की खारिज, लगाया 25 हजार का जुर्माना

ऐसे शुरू हुआ विवाद

दुल्हन के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि दूल्हा पक्ष ने अचानक से सोने की चैन और दुपहिया वाहन की मांग की. जिसके बाद लड़की पक्ष ने इसे पूरा न कर पाने में अपनी असमर्थता जताई और मानाने की कोशिश की. लेकिन बात बिगड़ गई और दोनों पक्ष में जमकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद दुल्हे का किसी ने सिर मुंड दिया. वहीं लड़की की नानी ने कहा कि हमें नहीं पता कि लड़के का सिर किसने मुंड दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).