LPG Cylinder Price Hike: चुनाव खत्म होते ही फिर बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत महंगाई (Inflation) के झटके के साथ हुई है. किचन का बजट बिगाड़ने के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. साल के आखिरी महीने की पहली तारीख यानी आज 1 दिसंबर 2023 से LPG Cylinder और महंगा हो गया है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत महंगाई (Inflation) के झटके के साथ हुई है. किचन का बजट बिगाड़ने के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. साल के आखिरी महीने की पहली तारीख यानी आज 1 दिसंबर 2023 से LPG Cylinder और महंगा हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये तक की बढ़ोतरी (LPG Price Hike) की है. ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG price) पर किया गया है. New Sim Card Rules: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे सिम कार्ड से जुड़े कई नियम, यहां पढ़ें डिटेल्स.

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये से का इजाफा (LPG Price Hike) हुआ है हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अपडेटेड कीमतों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अब एक सिलेंडर का दाम बढ़कर 1796.50 रुपये हो गया है. जबकि इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे.

इससे पहले दिवाली से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो ग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपये रुपये की बढ़ोतरी की थी तब दिल्ली में इसका भाव 1833.00 रुपये हो गया था, लेकिन 16 नवंबर को छठ पर्व से पहले इस पर राहत दी गई और सिलेंडर के दाम 57.05 रुपये घटाकर 1775.50 रुपये कर दिए गए थे.

घरेलू गैस सिलेंडर के कीमत में कोई बदलाव नहीं 

IOCL की वेबसाइट पर LPG सिलेंडर की बदली हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है. 1 दिसंबर से नई कीमतें लागू हो गई हैं. सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है. आम रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को ना तो राहत मिली है और ना ही बढ़ी हुई कीमतों का झटका.

ये रहे नए रेट्स

बढ़ी हुई कीमतों के बाद बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1796.50 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में इसकी कीमत 1908.00 रुपये कर दी गई है. वहीं मुंबई में एक कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1749,00 रुपये हो गया है. चेन्नई में इसकी कीमत 1968.50 रुपये हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट