LPG Price Cut: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, बताया माता-बहनों को 'रक्षाबंधन' का उपहार
रक्षा बंधन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी है.
LPG Price Cut: रक्षा बंधन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे देश की करोड़ों माताओं-बहनों के रूप में मातृ शक्ति के लिए 'विशिष्ट उपहार' करार दिया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया.
इसके अतिरिक्त, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाने के फैसले को लेकर भी सीएम योगी ने पीएम मोदी के विजन की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर केंद्रीय कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपए की छूट और 75 लाख नए कनेक्शन देने की योजना अभिनंदनीय निर्णय है. यह भी पढ़े: LPG Price Cut: रसोई गैस सिलेंडर में होगी 200 रुपये तक की कटौती; जानें किसे मिलेगा फायदा
इससे देश के अंदर 10 करोड़ 35 लाख लाभार्थी सीधे लाभान्वित होंगे। वहीं, प्रदेश के अंदर एक करोड़ 75 लाख से अधिक उज्जवला योजना के लाभार्थी भी सीधे इससे लाभान्वित होंगे.
सीएम ने कहा कि वो प्रदेशवासियों की ओर से और प्रदेश के एक करोड़ 75 लाख लाभार्थियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट को हृदय से धन्यवाद देता हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

