उत्तर प्रदेश में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया बलात्कार
शहर के फेज3 थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
नोएडा: शहर के फेज3 थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है.
थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके गांव के ही रहने वाले सूरज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया. थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2018 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

