Lalu Yadav on PM Modi: लालू प्रसाद यादव ने BJP को दी चुनौती, कहा- 2024 में पीएम मोदी को दोबारा सरकार नहीं बनाने देंगे
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि वह 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा केंद्र में सरकार नहीं बनाने देंगे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी इंडिया गठबंधन की मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली चौथी बैठक से पहले की.
Lalu Yadav on PM Modi: राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि वह 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा केंद्र में सरकार नहीं बनाने देंगे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी इंडिया गठबंधन की मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली चौथी बैठक से पहले की. यह भी पढ़े: Lalu Yadav On PM Modi: लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी की सत्ता से विदाई तय
राजद प्रमुख ने अपने छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "हम इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए जा रहे हैं और हम किसी भी कीमत पर नरेंद्र मोदी को केंद्र में सरकार बनाने की अनुमति नहीं देंगे.
जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री मोदी 2024 में फिर से सत्ता में आने की गारंटी दे रहे हैं, तो लालू प्रसाद ने पूछा, "नरेंद्र मोदी कौन हैं?" “हम दिल्ली में बैठक के लिए जा रहे हैं और वोटों के बटवारे को रोकने के लिए हम एक सीट, एक उम्मीदवार के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया, ''इस बार हम केंद्र में सरकार बनाएंगे,
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

