Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए EC ने जारी किया नोटिफिकेशन, 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है. चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह अधिसूचना जारी की.

Election Commission (IMG: Pixabay)

नई दिल्‍ली, 18 अप्रैल : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है. चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह अधिसूचना जारी की. आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे. इस चरण की सभी 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा. अधिसूचना होने के बाद अब 25 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे.

चुनाव आयोग के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी. इसके साथ ही यदि कोई उम्मीदवार चाहे तो वह 29 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकता है. नामांकन वापस लेने के लिए 29 अप्रैल आखिरी तारीख होगी. चौथे चरण में जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल है. यह भी पढ़ें : धन शोधन मामला: आप विधायक अमानतुल्ला खान ईडी के सामने हुए पेश

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है. पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन सभी 102 सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया. आखिरी व सातवां चरण 1 जून को संपन्न होगा. इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'