Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की नई लिस्ट जारी, चंडीगढ़ से किरण खेर, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का कटा टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. पार्टी ने चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर को हटा दिया है और आगामी चुनाव में उनकी जगह संजय टंडन को मैदान में उतारा है.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. पार्टी ने चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर को हटा दिया है और आगामी चुनाव में उनकी जगह संजय टंडन को मैदान में उतारा है. इसके अलावा इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट कटा है. पार्टी ने उनकी जगह इस बार इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी पर भरोसा जताया है. Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में 13 राज्यों में हैं 1210 प्रत्याशी मैदान में.
आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है. इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल है.
BJP की नई लिस्ट:
BJP releases its 10th list of candidates for the Lok Sabha elections.#LokSabaElection2024 pic.twitter.com/gyPPEm7Z40
— ANI (@ANI) April 10, 2024
बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है. समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है. वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.
वहीं गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है. पार्टी ने फूलपुर से प्रवीण पटेल, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, मछलीशहर से बीपी सरोज को मैदान में उतारा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

