देश

लोकसभा चुनाव 2019: झारखंड में 4 सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत राज्य की चार लोकसभा सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है. चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

लोकसभा चुनाव 2019: झारखंड में 4 सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतदान (Photo Credit-IANS)

रांची:  लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत राज्य की चार लोकसभा सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है. चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. देश में छठे और प्रदेश में तीसरे चरण के तहत चार लोकसभा सीटों- गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम (चाईबासा) में 66,85,401 मतदाता 67 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे.

इन संसदीय क्षेत्रों में 8,300 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की लगभग 200 कंपनियां तैनात की गई हैं. गिरिडीह में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) के उम्मीदवार और प्रदेश में जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जगन्नाथ महतो के बीच है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान जारी

धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पी.एन. सिंह का मुकाबला भाजपा से कांग्रेस में जाने वाले कीर्ति आजाद से है. इस्पात नगरी जमशेदपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के विद्युत बरन महतो और झामुमो के चंपई सोरेन के बीच है. सिंघभूम में भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा का मुकाबला कांग्रेस की गीता कोडा से है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).