देश

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 35.4 प्रतिशत मतदान हुआ दर्ज

महाराष्ट्र में 10 लोकसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तक औसतन 35.4 प्रतिशत मतदान हुआ.

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 35.4 प्रतिशत मतदान हुआ दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मुंबई: महाराष्ट्र में 10 लोकसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तक औसतन 35.4 प्रतिशत मतदान हुआ. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) के दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को राज्य की 10 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. राज्य चुनाव कार्यालय के अनुसार नांदेड़ लोकसभा सीट पर शुरूआती छह घंटों में 38.19 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि परभनी सीट पर 37.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था.

हिंगोली में 37.44 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि लातूर में 36.82 प्रतिशत, उस्मानाबाद में 34.94 प्रतिशत, बीड़ में 34.65, अकोला में 34.46 प्रतिशत, बुलढाना में 34.43 प्रतिशत, अमरावती में 33.68 प्रतिशत तथा शोलापुर में 31.56 प्रतिशत मतदान हुआ. नांदेड़ में 78 ईवीएम के खराब होने की शिकायतें मिलीं. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का वोटिंग जारी, उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक 11.40 प्रतिशत पड़े मतदान

इन 10 सीटों पर कुल 179 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सबसे अधिक 36 उम्मीदवार बीड़ में हैं जबकि लातूर सीट से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण तथा सुशील कुमार शिंदे शामिल हैं। चव्हाण नांदेड़ से और शिंदे शोलापुर सीट से मैदान में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).