Lok Sabha Election Results 2024: ओवर कॉन्फिडेंस पड़ गया भारी? देशभर के इन राज्यों में हुआ बड़ा उलटफेर और फंस गई बीजेपी

लोकसभा चुनाव के परिणाम अब रुझानों के जरिए स्पष्ट होने लगे हैं. अब तक रुझानों में NDA को बहुमत हासिल होता दिख रहा है लेकिन बीजेपी को बड़ा झटका लगा है.

Lok Sabha Election Results 2024 | File Image

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के परिणाम अब रुझानों के जरिए स्पष्ट होने लगे हैं. अब तक रुझानों में NDA को बहुमत हासिल होता दिख रहा है लेकिन बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने इस चुनाव में जितनी बड़ी जीत के बारे में सोचा था, वह होता नजर नहीं आ रहा है. बीजेपी 2019 के अपने चुनाव परिणाम को दोहराने में भी नाकामयाब नजर आ रही है. एनडीए गठबंधन की अभी तक 290 के करीब सीट पर बढ़त दिख रही है. Read Also: बिहार के ये 3 केंद्रीय मंत्री क्या बचा पाएंगे अपनी सीट?, शुरुआती रुझानों में नित्यानंद राय -गिरिराज सिंह आगे और आरके सिंह 19652 वोटों से पीछे.

चुनाव आयोग के 2 बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा की 543 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी 238 सीटों पर आगे चल रही है. उसके बाद कांग्रेस 99, समाजवादी पार्टी 37, तृणमूल कांग्रेस 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान में बीजेपी को नुकसान

बीजेपी को कई हिंदी भाषी राज्यों में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ दक्षिण के राज्य कर्नाटक में जहां भाजपा मजबूत स्थिति में थी, वहां भी उसे नुकसान होता नजर आ रहा है. जिन राज्यों में बीजेपी नीत एनडीए को नुकसान हो रहा है, उसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं.

इस सबमें सबसे ज्यादा झटका बीजेपी को यूपी में लगता हुआ नजर आ रहा है. यहां की 80 सीटों में बीजेपी ने 2014 में 71 और 2019 में 62 सीटें जीती थी. लेकिन, इस बार बीजेपी यहां 33 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि, बीजेपी ने यहां 75 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

इसके बाद बिहार में बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और वह 9 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि, जेडीयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, वह 13 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी अपनी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

हरियाणा में भी बीजेपी को परेशानी झेलनी पड़ रही है. यहां 10 लोकसभा सीटों में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि, 2019 में यहां 10 की 10 सीटें बीजेपी ने जीती थी.

महाराष्ट्र में भी खेला?

महाराष्ट्र में भी बीजेपी की सीटें फंस गई हैं. यहां एनडीए 21 सीटों और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

राजस्थान में भी नुकसान

राजस्थान की 25 सीटों पर भी बीजेपी को झटका मिलता नजर आ रहा है. यहां 2019 में 25 की 25 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की थी. लेकिन, इस बार रुझानों में बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है.

कर्नाटक में ऐसा है हाल

कर्नाटक की बात करें तो यहां की 28 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने अपने दम पर 2019 में 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन अभी यहां बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि, उसकी गठबंधन पार्टनर जेडीएस 2 सीटों पर आगे चल रही है.

पश्चिम बंगाल

बीजेपी को पश्चिम बंगाल में भी बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. यहां की 42 सीटों में बीजेपी ने 2019 में 18 सीटें जीती थी. इस बार वह 10 सीटों पर आगे चल रही है.

पंजाब

पंजाब में भी बीजेपी को नुकसान हुआ है, यहां वह एक सीट पर आगे चल रही है.

असम

इसके साथ ही असम की कुल 14 सीटों में से बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है. हालांकि, यहां बीजेपी को इससे बेहतर की उम्मीद थी क्योंकि 2019 में भी यहां बीजेपी ने 9 सीटों पर ही जीत दर्ज की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट