Lok Sabha Election 2024: यूपी में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन आज से
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू होगा. इस चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है.
लखनऊ, 28 मार्च : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू होगा. इस चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है.
दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है. स्क्रूटनी 5 अप्रैल को होगी. 8 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. 26 अप्रैल को मतदान होगा. दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर (एससी) और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होगा. यह भी पढ़ें : Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को ED का समन, 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया (View Tweet)
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, इन सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1.67 करोड़ है. इनमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला और 787 तीसरे लिंग के मतदाता हैं. दूसरे चरण में 7,797 मतदान केंद्र और 17,677 पोलिंग बूथ होंगे. इस बीच, उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 201 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

