देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में जल्द हो सकती है हल्की बर्फबारी और बारिश

मौसम कार्यालय ने रविवार को कहा है कि 22 से 25 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर के उंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में जल्द हो सकती है हल्की बर्फबारी और बारिश
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 17 जनवरी : मौसम कार्यालय ने रविवार को कहा है कि 22 से 25 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर के उंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "23 जनवरी की शाम से 25 जनवरी की शाम तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एक पश्चिमी विक्षोभ द्वारा प्रभावित करने की संभावना है.

24 जनवरी को मुख्य गतिविधि के दौरान जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकों में चमक के साथ हल्की से मध्यम बर्फबारी/बारिश होगी. हालांकि हमें पिछले बार की तुलना में कम तीव्रता की बारिश की उम्मीद है." 40 दिनों की कठोर सर्दी 'चिल्लई कला' 31 जनवरी को खत्म होगी. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 7.6, पहलगाम में माइनस 8.7 और गुलमर्ग में माइनस 4.2 रहा. यह भी पढ़ें : दिल्ली: जम्मू-कश्मीर को देश से अलग दिखाने पर भारत ने WHO से जताई आपत्ति

लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 15.1, कारगिल में माइनस 17.4 और द्रास में माइनस 25.6 रहा.

इसी तरह जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.4, कटरा में 4.7, बटोटे 6.1, बेनिहाल में 4.2 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).