Mobile Blast: Redmi के बाद फटा Lava का मोबाइल, हादसा में मासूम बच्ची की मौत, चार्जिंग के वक्त हुआ धमाका
मृत बच्ची के पिता सुनील ने बताया कि 6 महीने पहले ही मोबाइल फोन फरीदपुर केक मार्केट से खरीदा था. वो अब कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
बरेली: मोबाइल फटने के मामले दिन बा दिन बढ़ते जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली में मोबाइल फटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे वक्त मोबाइल चार्जिंग में लगा हुआ था. चार्जिंग के दौरान मोबाइल ज्यादा गर्म हो गया और तेज धमाके के साथ फट गया. हैदराबाद के ई-बाइक शोरूम में लगी आग, 8 लोगों की मौत
परिवार वालों ने बताया कि मोबाइल को सोलर पैनल के जरिए चार्ज किया जा रहा था. इस दौरान मोबाइल ज्यादा हीट हो गया है और फट गया. उससे से निकली चिंगारी से बगल में बैठी 8 माह की बच्ची झुलस गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
मृतक नेहा के पिता सुनील मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार का पालन पोषण करते है. धमाके के बाद परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक उनकी बेटी बुरी तरीके से जल चुकी थी. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सभी उसे बचाने को दौड़े, लेकिन तब तक उसकी पूरी पीठ और दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस चुकी थी.
मृत बच्ची के पिता सुनील ने बताया कि 6 महीने पहले ही मोबाइल फोन फरीदपुर केक मार्केट से खरीदा था. वो अब कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
आपको बता दें कि मोबाइल फटने का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी चार्जिंग के दौरान कई फोन के फटने की खबरें आती रहती हैं. हाल ही में एक यूट्यूबर ने आरोप लगाया था कि "जब उनकी आंटी सो रही थी तो फोन तकिये के पास रखा हुआ था. अचानक वो ब्लास्ट हो गया. जिस वजह से उनकी आंटी की मौत हो गई. इसके बारे में उन्होंने ट्विटर पर लिखकर कंपनी से जवाब मांगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

