भारत सरकार से भी अमीर रहे निजाम की आखिरी संतान साहबजादी बशीरुन्निसां बेगम का हैदराबाद में निधन

हैदराबाद रियासत के अंतिम शासक, निजाम मीर उस्मान अली खान की अंतिम जीवित पुत्री साहबजादी बशीरुन्निसां बेगम का यहां मंगलवार को निधन हो गया. वह 93 साल की थीं

हैदराबाद के निजाम की रियात (Photo Credits: Wikimedia Commons)

हैदराबाद (Hyderabad) रियासत के अंतिम शासक, निजाम मीर उस्मान अली खान की अंतिम जीवित पुत्री साहबजादी बशीरुन्निसां बेगम का यहां मंगलवार को निधन हो गया. वह 93 साल की थीं. उन्होंने मंगलवार सुबह पुरानी हवेली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके परिवार में उनकी इकलौती बेटी रशीदुन्निसां हैं. निजाम के पोते और निजाम फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब नजफ अली खान ने आईएएनएस को बताया, "साहबजादी बशीरुन्निसां बेगम साहिबा का निधन परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। वह हैदराबादी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों का प्रतीक थीं.

उन्हें हैदराबाद के पुराने शहर दरगाह हजरत याहिया पाशा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अंतिम संस्कार में निजाम के परिवार के कई सदस्य शामिल हुए. बशीरुन्निसां बेगम का विवाह नवाब काजिम यार जंग से हुआ था, जिन्हें अली पाशा के नाम से जाना जाता था और जिनका 1998 में निधन हो गया. यह भी पढ़े: पाकिस्तान को तगड़ा झटका, 70 साल पुराने मामले में जीता भारत- हैदराबाद के निजाम का मिलेगा अरबों रुपया

अपने समय में दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत माने जाने वाले मीर उस्मान अली खान का सन् 1967 में निधन हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड