LK Advani Admitted to Apollo: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती

बीजेपी के वर‍िष्‍ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) की तबीयत एक बार फ‍िर बिगड़ गई है. उन्‍हें बुधवार देर शाम दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है.

LK Advani | PTI

नई दिल्‍ली: बीजेपी के वर‍िष्‍ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) की तबीयत एक बार फ‍िर बिगड़ गई है. उन्‍हें बुधवार देर शाम दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है. डॉक्‍टरों की टीम उन पर नजर रख रही है. अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है.’’ सूत्रों ने बताया कि उन्हें रात लगभग नौ बजे भर्ती कराया गया.

96 वर्षीय आडवाणी 6 दिन पहले डिस्‍चार्ज होकर घर आए थे. एलके आडवाणी आयु संबंधित स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.

एक सप्ताह पहले भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी और रात के करीब 10.30 बजे उनको एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था. लेकिन तबीयत फिर खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इस वजह से घर पर ही उनका समय-समय पर चेकअप किया जाता है. बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च 2024 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

China Coal Mine Blast: चीन में भीषण कोयला खदान हादसा, गैस विस्फोट में 89 श्रमिकों की मौत; राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए व्यापक बचाव अभियान के निर्देश (Watch Video)

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमतों में फिर लगी आग, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, ₹81 पार पहुंचा दिल्ली में रेट

Petrol, Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, जानें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के नए रेट

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड