कोलकाता : लापता बच्ची की गला रेतकर हत्या

कोलकाता के जोराबागान इलाके में गुरुवार सुबह नौ साल की एक बच्ची का शव रहस्यमय हालात में मिला. बच्ची की हत्या गला रेतकर की गई थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोलकाता, 4 फरवरी : कोलकाता (Kolkata) के जोराबागान इलाके में गुरुवार सुबह नौ साल की एक बच्ची का शव रहस्यमय हालात में मिला. बच्ची की हत्या गला रेतकर की गई थी. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल हो गया है. पुलिस को बच्ची का शव पड़ोस के एक मकान की छत पर मिला, जिस पर चोट के कई निशान थे. बच्ची के शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे. शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) मुरलीधर शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया.

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है और इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या की गई है. सबूतों को इकट्ठा करने के लिए कोलकाता पुलिस की होमिसाइड सेल की एक फोरेंसिक टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे. यह भी पढ़ें : Gujarat Bypolls 2021: राज्यसभा में खाली हुई गुजरात की 2 सीटों पर 1 मार्च को होगा उपचुनाव

कोलकाता के शोभाबाजार इलाके में रहने वाली बच्ची अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जोराबागान आई हुई थी. बुधवार शाम को अचानक उसके लापता हो जाने के बाद उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई. इलाके की पुलिस ने लापता बच्ची का पता लगाने के लिए पड़ोस के लोगों से पूछताछ की थी. अगले दिन वह मरी मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी