Kolkata Shocker: कूड़े के ढेर में मिला महिला का कटा हुआ सिर

कोलकाता के गोल्ड ग्रीन इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में एक महिला का कटा हुआ सिर देखा. सुबह की सैर करने वाले लोगों ने जब कटा हुआ सिर देखा तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दी.

Representational Image | PTI

कोलकाता, 13 दिसंबर : कोलकाता के गोल्ड ग्रीन इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में एक महिला का कटा हुआ सिर देखा. सुबह की सैर करने वाले लोगों ने जब कटा हुआ सिर देखा तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का कटा हुआ सिर अपने साथ ले गई. हालांकि, महिला का शव या उसके शरीर का अंग आसपास कहीं से बरामद नहीं हो सका. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि यह आशंका है कि महिला के शरीर को कई हिस्सों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया हो ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके और जांच में देरी हो सके. शहर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले महिला की पहचान करने और यह जानने के लिए जांच की जा रही है कि उसके साथ वास्तव में क्या हुआ. इसके बाद इस तरह के जघन्य अपराध के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाएगा. यह भी पढ़ें : मोदी ने प्रयागराज में संगम तट पर, अक्षय वट वृक्ष स्‍थल, हनुमान मंदिर में पूजा की

स्थानीय लोग महिला की पहचान नहीं कर पाए. जांच अधिकारी इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. कोलकाता पुलिस की डिप्टी कमिश्नर बिदिशा कलिता मौके पर पहुंचीं. हालांकि, पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके से महिला का कटा हुआ सिर बरामद मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बुधवार की रात को ही कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके ठाकुरपुकुर में कूड़े के ढेर से एक बोरे में लिपटा एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया था. इस मामले में भी मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

इस मामले में पुलिस को संदेह है कि मृतक इधर उधर घूमता था. और उसकी मौत शायद कूड़े के ढेर में गिरने से हुई होगी. इस साल अप्रैल की शुरुआत में दक्षिण कोलकाता के वटगंज इलाके में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक खाली पड़ी बैरक से पॉलिथीन की थैलियों में लिपटे एक महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए थे. हालांकि, उस मामले में महिला की पहचान कुछ दिनों के अंदर ही हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच 29वें मुकाबले में कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\