Kolkata: राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में लगी आग
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में बुधवार सुबह आग लग गई.
कोलकाता, 31 मार्च : पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके (Strand Road Terrain) स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में बुधवार सुबह आग लग गई. अधिकारी ने बताया कि बहुमंजिला इमारत के चौथे तल पर स्थित शाखा में सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर आग लगी, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने की वजह का पता नहीं चला है लेकिन संभव है कि इसकी वजह शॉर्टसर्किट हो. आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और इस समय कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है.’’ यह भी पढ़ें : Delhi : कश्मीरी गेट में फुटपाथ पर बैठे लोगों पर चढ़ाई ट्रक, 2 की मौत, दो लोग घायल
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने स्ट्रैंड रोड इलाके की इमारत में ही आग लगने की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी. इस इलाके में रेलवे के कई कार्यालय हैं.
Kolkata: Fire breaks out on 4th floor of a high-rise building on Strand Road; 11 fire tenders rushed to the spot
Details awaited
— ANI (@ANI) March 31, 2021
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

