यूपी:14 साल तक पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे श्याम बाबू ने पास किया PCS की परीक्षा, बने डिप्टी कलेक्टर
श्याम बाबू ने मीडिया के बातचीत के दौरान उन्होंने अपने बारे में बताया कि उन्होंने पीसीएस की तैयारी ग्रैजुएशन के बाद 2009-10 से ही इसके पढाई शुरू कर दी थी. लेकिन 2013 के बाद वह इसे लेकर गंभीर हुए.
लखनऊ: कहावत है कि हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती है. एक ना एक दिन मंजिल उसे जरूर मिलती है. ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले श्याम बाबू के साथ हुआ. उनके कड़ी मेहनत और परिश्रम से उन्होंने पीसीएस 2016 की परीक्षा पास की है. इस परीक्षा को उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर कांस्टेबल 14 साल ड्यूटी करके पास किया है. घोषित इस परीक्षा में उन्होंने 52वीं रैंक हासिल किया है.
श्याम बाबू ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने बारे में उन्होंने बताया कि पीसीएस की तैयारी ग्रैजुएशन के बाद 2009-10 से ही इसके लिए पढाई शुरू कर दी थी. लेकिन 2013 के बाद वह इसे लेकर गंभीर हुए. जिसके बाद वे इस बीच इस परीक्षा को पास करने के लिए उन्हें जब भी समय मिलाता था इसके लिए पढाई करते थे. जिसके बाद उन्होंने 2016 मार्च महीने में पीसीएस प्री दिया था, सितंबर महीने में उनका मेन्स की परीक्षा हुई. जिसका रिजल्ट 2018 के नवंबर महीने में आया. इसके बाद 10 दिसंबर को उनका इंटरव्यू हुआ.
बता दें कि श्याम बाबू उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले इब्राहिमाबाद गांव के रहने वाले है. उन्होंने 2005 में बलिया के रानीगंज स्थित श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज से उन्होंने ने इंटरमीडिएट किया था, जिसके बाद वह बतौर कॉन्स्टेबल उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हो गए थे. वे पिछले 14 साल से बतौर हेड कांस्टेबल उत्तर प्रदेश पुलिस के तैनात थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

