दिल्ली में किशोर ने की 85 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
नजफगढ़ इलाके में एक 85 वर्षीय व्यक्ति को उसके पालतू कुत्ते पर हमला करने का विरोध करने पर एक किशोर ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बुधवार को राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.
नई दिल्ली, 24 मार्च : नजफगढ़ इलाके में एक 85 वर्षीय व्यक्ति को उसके पालतू कुत्ते पर हमला करने का विरोध करने पर एक किशोर ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बुधवार को राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. मामले की जांच कर रही द्वारका जिला पुलिस ने इस सिलसिले में 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, उन्हें घटना के संबंध में पीड़ित अशोक कुमार की बेटी का पीसीआर कॉल आया. एक पुलिस दल को तब घटनास्थल पर भेजा गया था. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को इलाज के लिए राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. अपने बयान में मृतक की पत्नी मीना ने कहा कि लड़के ने उनके घर में घुसकर उसके पति पर लोहे की रॉड से बार-बार हमला किया. यह भी पढ़ें : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा शुरू, मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं
पुलिस को पता चला कि मृतक का कुत्ता किशोर पर भौंक रहा था जिससे वह परेशान हो गया. गुस्से में आकर वह मृतक के घर में घुस गया और कुत्ते को पीटने लगा. पुलिस ने कहा, "जब अशोक ने अपने कुत्ते को बचाने की कोशिश की तो वह भी किशोर द्वारा मारा गया. अशोक के सिर में गंभीर चोटें आईं और बहुत खून बहने लगा. उसे अस्पताल ले जाया गया." शुरूआत में आईपीसी की धारा 323 और 452 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पीड़ित की मौत के बाद, प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 302 को भी जोड़ा गया. किशोर को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे निगरानी गृह भेज दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

