देश

King Cobra VS Python: किंग कोबरा और अजगर में हुई जानलेवा लड़ाई, देखें कौन हारा और कौन जीता

सांप कोई भी सभी खतरनाक होते हैं. लेकिन किंग कोबरा सांप दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सापों में से एक माना जाता है. एक सच यह भी है कि यह दूसरे सांपों को पसंद नहीं करता है. इसलिए उन्हें खा जाता है. किंग कोबरा, गिलहरी, चूहे, और किट पतंगों को खा जाता है. अपने रास्ते में आनेवाले सापों से किंग कोबरा उनसे जानलेवा लड़ाई करता है.

King Cobra VS Python: किंग कोबरा और अजगर में हुई जानलेवा लड़ाई, देखें कौन हारा और कौन जीता
किंग कोबरा और अजगर में जानलेवा लड़ाई (Photo Credits: Youtube)

सांप कोई भी हो सभी खतरनाक होते हैं. लेकिन किंग कोबरा (King Cobra) को दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपो में से एक माना जाता है. एक सच यह भी है कि यह दूसरे सांपों को पसंद नहीं करता है. इसलिए उन्हें खा जाता है. किंग कोबरा, गिलहरी, चूहे, और किट पतंगों को खा जाता है. अपने रास्ते में आनेवाले सापों से किंग कोबरा जानलेवा लड़ाई करता है. अब तक आपने सांपो की बहुत सारी लड़ाई देखि होगी. लेकिन किंग कोबरा और अजगर की लड़ाई शायद ही देखि होगी. यूट्यूब पर किंग कोबरा और अजगर की लड़ाई का एक वीडियो nurhidayat hdy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: Snake Viral Video: इन दो सांपो में हो रही है खतरनाक लड़ाई, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

वीडियो में एक अजगर पहले से ही पानी में रहता है. इस दौरान एक विशाल किंग कोबरा वहां आता है और पानी में मौजूद अजगर को जोर से अपने मुंह में पकड़ लेता है और उसे काटने लगता है. अजगर भी अपने आपको बचाने की कोशिश में किंग कोबरा को जकड़ लेता है. दोनों के बीच घमासान लड़ाई छिड़ जाती है. इस दौरान दोनों एक दूसरे पर काबू पाने की कोशिश करते हैं. यह भी पढ़ें: Odisha: मयूरभंज के एक घर में मिला 15 फीट लंबा किंग कोबरा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

देखें वीडियो:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर किंग कोबरा पर भारी पड़ जाता है. उसने बड़ी ही जोर से अपने दांत किंग कोबरा के पूंछ वाले हिस्से पर गड़ा दिए हैं. जिसके बाद कोबरा अपने आपको बचाने की कोशिश करता है लेकिन कुछ कर नहीं पाता है. उसे समझ आ जाता है कि वहां से चुप चाप निकल जाना ही उसके लिए फायदेमंद है. आखिर में अजगर उसे छोड़ देता है और दोनों अपने अपने रास्ते निकल जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).