‘लव जिहाद’ पर भाजपा के भय फैलाने का केरल में नहीं होगा असर : शशि थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भाजपा सिर्फ संप्रदायवाद और ‘‘लव जिहाद’’ पर भय फैलाने का काम तथा लोगों को बांटने वाली नफरत की राजनीति कर सकती है, जिसका बहुलतावादी केरल में असर नहीं होने जा रहा है.
नयी दिल्ली, 28 मार्च : कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने रविवार को कहा कि भाजपा सिर्फ संप्रदायवाद और ‘‘लव जिहाद’’ (love jihad) पर भय फैलाने का काम तथा लोगों को बांटने वाली नफरत की राजनीति कर सकती है, जिसका बहुलतावादी केरल में असर नहीं होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए 88 वर्षीय ई. श्रीधरन राज्य के राजनीतिक भविष्य का जवाब नहीं हो सकते हैं.
थरूर ने इन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि केरल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं होने से कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की संभावना क्षीण है और कहा कि पार्टी में अनुभवी और सक्षम नेता हैं, जिनमें से कोई भी मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं. यह भी पढ़ें : केजरीवाल सार्वजनिक होली कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे, लोगों से भीड़भाड़ से बचने की अपील की
कांग्रेस सांसद ने ‘पीटीआई-’ से एक साक्षात्कार में कहा कि केरल में हवा का रूख स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है और दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन वह ‘‘बड़ी जीत’’ हासिल होने की उम्मीद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

