देश

Kerala Acid Attack: महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी पर फेंका तेजाब, दो बच्चों की मां है आरोपी

केरल के इडुक्की में शीबा नाम की एक 35 वर्षीय महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 28 साल के अरुण कुमार नाम के युवक के पर तेजाब फेंक दिया. अरुण कुमार को गंभीर हालत में केरल के तिरूवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं.

Kerala Acid Attack: महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी पर फेंका तेजाब, दो बच्चों की मां है आरोपी
प्रतिकात्मक तस्वीर- एसिड (Photo Credits: File Photo)

Kerala Acid Attack: केरल के इडुक्की में शीबा (Sheeba) नाम की एक 35 वर्षीय महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 28 साल के अरुण कुमार नाम के प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया. अरुण कुमार (Arun Kumar) को गंभीर हालत में केरल के तिरूवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी. दोस्ती के कुछ दिन के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर शीबा ने अरुण के साथ शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन इस बीच अरुण को मालूम पड़ा कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है. इस बात की जानकारी के बाद अरुण ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया.

वहीं पुलिस ने भी कहा कि अरुण को जब इस बात की जानकारी हुई की वह दो बच्चों की मां है. ऐसे में जब वह शीबा से संबंध ख़त्म करना चाहा तो उसने उसे पैसों को लिए ब्लैकमेल भी करना चाहा. लेकिन अरुण उसके झांसे में नहीं आया. ऐसे में अरुण की बात से नाराज होकर शीबा ने 16 नवंबर को उसके ऊपर  तेजाब फेंक दिया. उसके  के घायल होने के बाद उस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.  लेकिन अरुण की उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है और चेहरा खराब हो गया है. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार अरुण कुमार अपने एक रिश्तेदार और दोस्त के साथ अदिमाली में एक गिरजाघर के पास 16 नवंबर को महिला को पैसे देने गया था. इसी दौरान महिला ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया. शीबा के इस अपराध को लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2021 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).