केरल में अनोखी शादी: जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से रचाया विवाह, समारोह में जुड़वां पुजारी और वेदी-सहायक बने आकर्षण का केंद्र

केरल के चंगनास्सेरी स्थित मेट्रोपॉलिटन चर्च में गुरुवार को एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. इस समारोह में शादी के लगभग हर मुख्य किरदार में जुड़वां लोग नजर आए.

Kerala Twin Wedding News

Kerala Twin Wedding: केरल के चंगनास्सेरी स्थित मेट्रोपॉलिटन चर्च में गुरुवार को एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. इस समारोह में शादी के लगभग हर मुख्य किरदार में जुड़वां लोग नजर आए. जुड़वां भाई अखिल के. थॉमस और निखिल के. थॉमस ने जुड़वां बहनों मैगी मैरी थॉमस और मारिया मैरी थॉमस से शादी की. इस शादी को यादगार बनाने के लिए परिवार वर्षों से योजना बना रहा था.

जुड़वां पादरियों और अल्टर बॉयज ने पूरी कराई रस्में

शादी की रस्मों के दौरान अखिल ने मैगी का हाथ थामा, वहीं निखिल अपनी दुल्हन मारिया के साथ खड़े नजर आए. इस समारोह की सबसे खास बात यह रही कि कांजीरापल्ली धर्मप्रांत के जुड़वां पादरी (Priests) फादर एंटो पेजहुमकट्टिल और फादर एज़ो पेजहुमकट्टिल ने शादी संपन्न कराई. इतना ही नहीं, पादरियों की सहायता के लिए वेदी पर मौजूद अल्टर बॉयज (Jeron James and Johon James) भी जुड़वां भाई ही थे.  यह भी पढ़े: Ganga Aarti in Wedding: गंगा आरती की थीम पर अनोखी शादी, दिल छू लेगा शंखनाद का वीडियो, भक्तिभाव से सराबोर हुए लोग

महीनों की तलाश के बाद मिला पादरियों का साथ

दुल्हन बनीं बहनों ने बताया कि जुड़वां पादरियों की मौजूदगी में शादी करना उनका और उनके परिवार का बचपन का सपना था. उन्होंने बताया, "हम काफी समय से ऐसे जुड़वां पादरियों की तलाश कर रहे थे. कोथानाल्लूर के एक चर्च के माध्यम से हमें फादर एंटो और फादर एज़ो के बारे में जानकारी मिली. जब हमने उनसे संपर्क किया, तो वे तुरंत इस विवाह को संपन्न कराने के लिए तैयार हो गए."

मर्चेंट नेवी और आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं जोड़े

दूल्हे अखिल और निखिल चंगनास्सेरी के रहने वाले हैं और मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) में कार्यरत हैं. वहीं,Pathanamthitta जिले की रहने वाली दुल्हनें मैगी और मारिया आईटी क्षेत्र (IT Sector) में काम करती हैं. शादी कराने वाले पादरियों ने कहा कि जुड़वां जोड़ों का विवाह कराना उनके लिए भी एक जीवन भर याद रहने वाला बेहद सुखद और अनूठा अनुभव रहा.

Share Now