नकली नोट छापने के आरोप में केरल की टीवी अभिनेत्री गिरफ्तार
सूर्य एक बारे में गुप्त जानकारी मिली थी कि उनके घर में जाली नोटों की छपाई हो रही है. जिस सूचना के बाद उन्होंने सूर्या के घर पर छापा मार उन्हें गिरफ्तार किया
कोल्लम: केरल की टीवी अभिनेत्री सूर्या उनकी मां तथा बहन को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार तीनों अपने घर पर नकली नोट छापती थी. वे पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए नकली नोट छापने का काम कर रही थीं. सूर्या एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है. वह केरल के कई टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले कई सीरियल में अभिनय कर चुकी है.पुलिस क्षेत्राधिकारी वी.एस. सुनील कुमार की अगुआई में पुलिस दल ने बुधवार को सूर्या और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया.
सुनील कुमार ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें सूर्य एक बारे में गुप्त जानकारी मिली थी कि उनके घर में जाली नोटों की छपाई हो रही है. जिस सूचना के बाद उन्होंने सूर्या के घर पर छापा मार उन्हें गिरफ्तार किया. उन्हें सूर्या के घर से नोट छपाई की सामग्री भी बरामद किया है.
नकली नोटों छपने के आरोप में उन्होंने अब तक सूर्य समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं.उन्होंने आगे बताया कि "हमें वहां से दो लाख रुपये के नकली नोट मिले. हमने कागज, प्रिंटर्स और नकली नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री जब्त की. उनके घर पर इतनी सामग्री थी कि जिससे 50 लाख रुपये के नकली नोट छापे जा सकते हैं."
पुलिस अधिकारी ने कहा, "अभिनेत्री और उसके परिवार ने कबूल किया है कि वे लोग पिछले साल सितंबर से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2018 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

