Kerala: नर्स बनकर अस्पताल में दोस्त की पत्नी पर किया जानलेवा हमला, नस में हवा डालने की कोशिश की

पथनमथिट्टा के नजदीक एक निजी अस्पताल में नर्स बनकर अपने मित्र की पत्नी पर जानलेवा हमला करने की आरोपी 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

पथनमथिट्टा (केरल), 5 अगस्त: पथनमथिट्टा के नजदीक एक निजी अस्पताल में नर्स बनकर अपने मित्र की पत्नी पर जानलेवा हमला करने की आरोपी 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह घटना शुक्रवार को परुमाला के एक अस्पताल में हुई, जहां कयमकुलम निवासी स्नेहा (24) को प्रसव के बाद देखभाल के लिए भर्ती कराया गया था. पुलिस ने कहा कि स्नेहा के पति की दोस्त अनुषा को अस्पताल के कर्मचारियों ने तब पकड़ लिया जब उसने कथित तौर पर दवा देने के बहाने पीड़िता की नस में हवा डालने की कोशिश की.

आरोपी का बयान दर्ज करने और सबूत इकट्ठा करने के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. चार अगस्त को आरोपी महिला नर्स बनकर अस्पताल में स्नेहा के कमरे में पहुंची और उससे कहा कि एक इंजेक्शन और लगाना होगा.

पुलिस ने कहा, ‘‘उसने दो बार खाली सिरिंज का उपयोग करके पीड़िता की नस में हवा डालने की कोशिश की, लेकिन असफल रही. जब उसने दोबारा कोशिश की, तो स्नेहा की मां को संदेह हुआ और उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को सूचित किया.’’ अस्पताल स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट