Kerala: पत्नी ने पति के उपर हुए क़र्ज़ को चुकाने के लिए किडनी देने से इंकार किया तो पति ने किया जानलेवा हमला

तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और बच्चों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पत्नी ने कर्ज चुकाने में पति की मदद करने के लिए अपनी किडनी दान करने से इनकार कर दिया था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

तिरुवनंतपुरम, 27 नवंबर : तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और बच्चों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पत्नी ने कर्ज चुकाने में पति की मदद करने के लिए अपनी किडनी दान करने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. घटना की सूचना राज्य की राजधानी कोवलम समुद्र तट के पास विझिंजम से मिली. पुलिस ने बताया कि जब साजन अपनी पत्नी के मन में बदलाव के बाद अचानक गुस्से में आ गया तब उसने उस पर हमला कर दिया.

साजन पर चार लाख रुपये का कर्ज था और कर्ज चुकाने के लिए यह तय हुआ कि उसकी पत्नी अपनी एक किडनी मलप्पुरम जिले के एक निवासी को दान करेगी, जिसके बदले में उसे 9 लाख रुपये दिए जाएंगे. बता दें कि केरल में ऐसे एजेंट हैं जो डोनर की तलाश में रहते हैं और जरूरत के हिसाब से किडनी उन्हें बेच दी जाती है, जिन्हें इसकी तत्काल जरूरत होती है. एक बार सौदा हो जाने के बाद, दाता को कई जांच से गुजरना पड़ता है जिसमें महिला ने किडनी देने से मना कर दिया. यह भी पढ़ें : ओडिशा में नदी में डूबे चार स्कूली छात्र, शव बरामद

मना करने पर गुस्साएं साजन ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. जिसे महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने पुलिस से संपर्क कर साजन को गिरफ्तार करा दिया. पुलिस ने साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में कोहली जड़ा 'विराट' शतक, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड