केरल चुनाव 2026: 'LDF-UDF के खोखले वादों को समझ चुकी है जनता', 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव से पहले 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने दावा किया कि केरल की जनता अब एलडीएफ और यूडीएफ के वादों की हकीकत जान चुकी है और बीजेपी-एनडीए का समर्थन कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (File Photo/ANI)

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) के लिए मतदान (Voting) में अब महज एक सप्ताह का समय शेष है.  ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) /यानी बीजेपी (BJP) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कमान संभाल ली है. गुरुवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केरल की जनता (People of Kerala) अब एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के "खोखले वादों" को पहचान चुकी है और पूरे राज्य में बीजेपी-एनडीए गठबंधन (BJP-NDA Alliance) को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. यह भी पढ़ें: Assam Assembly Elections 2026: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; कहा- 'भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस, सत्ता के लिए असमिया अस्मिता से किया समझौता' (Watch Videos)

बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने शाम 4:30 बजे 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद - केरलम' कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और घर-घर जाकर वोट मांगने के गुर सिखाए. पीएम ने विश्वास जताया कि केरल की जनता के आशीर्वाद से इस बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी.

पीएम मोदी ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' केरल कार्यक्रम से पहले विपक्ष पर साधा निशाना

बीजेपी का विजन: केरल को ग्लोबल हब बनाने का वादा

बीजेपी ने 31 मार्च को अपना चुनावी घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया था, जिसमें केरल के विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप पेश किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर द्वारा जारी इस घोषणापत्र में केरल के शहरों को विशेष आर्थिक केंद्रों (Specialised Economic Hubs) के रूप में विकसित करने का वादा किया गया है:

गरीबों और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं

वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी ने कई प्रमुख घोषणाएं की हैं:

  1. भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड: जरूरतमंद महिलाओं को दवा और राशन के लिए हर महीने 2,500 रुपये का रिचार्ज दिया जाएगा.
  2. मुफ्त सुविधाएं: गरीब परिवारों को साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर (ओणम और क्रिसमस पर) और हर घर को प्रति माह 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने का वादा.
  3. बुनियादी ढांचा: केरल में एम्स (AIIMS) की स्थापना और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क का निर्माण. यह भी पढ़ें: Kerala Assembly Elections 2026: कांग्रेस (UDF) का बड़ा दांव; न्याय योजना के तहत 6,000 रुपये और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का वादा

धार्मिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर रुख

घोषणापत्र में सबरीमाला और गुरुवायूर जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन के लिए देवस्वोम बोर्डों में सुधार का वादा किया गया है. मुल्लापेरियार बांध विवाद पर पार्टी ने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा है कि वह तमिलनाडु को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी और साथ ही केरल के हितों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेगी.

केरल चुनाव का कार्यक्रम

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी. वर्तमान एलडीएफ सरकार का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है. बीजेपी इस बार केरल में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है, जहां परंपरागत रूप से एलडीएफ और यूडीएफ के बीच मुकाबला रहता आया है.

Share Now