देश

Kerala: पत्नी के प्रेमसंबंध से गुस्साए पति ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

केरल के मुंडनकावु के पास चेंगगनूर जिले से एक भयावह घटना सामने आई है. हैरान कर देने वाली घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी के गुप्तांग पर गोली मार कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति को तिरुवल्ला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Kerala: पत्नी के प्रेमसंबंध से गुस्साए पति ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
(पिस्तौल) प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

केरल, 27 जुलाई:  केरल (Kerala) के मुंडनकावु (Mundankavu) के पास चेंगगनूर (chengganur) जिले से एक भयावह घटना सामने आई है. हैरान कर देने वाली घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी के गुप्तांग पर गोली मार कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति को तिरुवल्ला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार को अस्पताल के अधिकारियों द्वारा मामले की सूचना दिए जाने के बाद चेंगन्नूर पुलिस को घटना के बारे में पता चला. 45 वर्षीय आरोपी की पत्नी पीड़ित के साथ मुंडनकावु में रह रही थी. आरोपी और उसकी पत्नी ने पहले ही तलाक के लिए आपसी याचिका दायर कर दी थी. लेकिन शनिवार को उसका पति मुंडनकावु पहुंचा और प्रेमी के गुप्तांग पर एयर पिस्टल से गोली मार दी. कुछ मिनटों के बाद प्रेमी तिरुवल्ला के एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा.

व्यक्ति मामूली रूप से घायल होकर घर लौटा. लेकिन अचानक उसे अपने प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द होने लगा, जिसके चलते कुछ घंटों बाद वे उसी अस्पताल पहुंचा पुलिस ने कहा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि उन्हें घटना पर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).