Opposition Meeting: दिल्ली अध्यादेश के विरोध में केजरीवाल को कांग्रेस का भी मिला साथ, राघव चड्ढा बोले, AAP भी बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में शामिल होगी

आम आदमी पार्टी का फैसला कांग्रेस की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करेगी

Photo Credits: ANI

नई दिल्ली, 16 जुलाई: आम आदमी पार्टी (आप) बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेगी पार्टी ने रविवार को यह जानकारी दी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आप ने विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने का फैसला रविवार को हुई अपनी संसदीय मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में लिया पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए. यह भी पढ़े: Delhi CM Kejriwal on GST: केजरीवाल ने GST को ED के दायरे में लाने के फैसले को वापस लेने की मांग की

आम आदमी पार्टी का फैसला कांग्रेस की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करेगी पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके शीर्ष नेता विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगेसूत्रों के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह 17 जुलाई को बेंगलुरु जाएंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, आप ने कहा था कि वे बेंगलुरु विपक्ष की बैठक में तभी शामिल होंगे जब कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के अध्यादेश पर अपना रुख स्पष्ट कर देगी विपक्षी दलों की दूसरी बैठक 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 5th T20I Match Preview: बेंगलुरु में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs West Indies, 5th T20I Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे निर्णायक मुकाबले का लुत्फ? पांचवें टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs West Indies 5th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में आज होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू