Kashmir Weather Update: कश्मीर में भीषण शुष्क ठंड जारी, जम्मू में तापमान सामान्य से नीचे

कश्मीर में लगातार शुष्क ठंड जारी है, जबकि जम्मू में रविवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं होने के कारण, कश्मीर भीषण शुष्क ठंड से जमा हुआ है और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 5 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

(Photo : X)

श्रीनगर, 21 जनवरी : कश्मीर में लगातार शुष्क ठंड जारी है, जबकि जम्मू में रविवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं होने के कारण, कश्मीर भीषण शुष्क ठंड से जमा हुआ है और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 5 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.4, कारगिल में माइनस 12.4 और द्रास में माइनस 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 5.6, कटरा में 4.6, बटोट में 1.7, भद्रवाह में माइनस 0.4 और बनिहाल में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

कड़ाके की सर्दी की 40 दिनों की लंबी अवधि, जिसे 'चिल्लई कलां' कहा जाता है, 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी. अब केवल नौ दिन बाकि हैं, अगर इन बाकि दिनों में बर्फबारी नहीं होती, तो आने वाले महीनों के दौरान कश्मीर सबसे खराब गर्मियों में से एक होगा. चिल्लई कलां में बर्फबारी नहीं होने से गर्मी के महीनों में पानी की कमी हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड