देश

Karnataka Shocker: शख्स ने एक्स गर्लफ्रेंड का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, गिरफ्तार

बाद में इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और इनका अफेयर हो गया. इस दौरान आरोपी ने गुपचुप तरीके से उनके निजी पलों का वीडियो शूट कर लिया. महिला कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल वापस चली गई थी और उसने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली. दंपति नौकरी की तलाश में बेंगलुरु वापस आ गए.

Karnataka Shocker: शख्स ने एक्स गर्लफ्रेंड का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, गिरफ्तार
File Photo

बेंगलुरु में सोशल मीडिया पर अपनी पूर्व प्रेमिका का निजी वीडियो अपलोड करने वाले एक सनकी प्रेमी को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, 47 वर्षीय समर परमानिक को एक शादी शुदा 21 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर दक्षिण-पूर्व डिवीजन साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें: मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बीएचयू की छात्रा को पिटा और किया यौन उत्पीड़न

समर ने कई सालों तक बेंगलुरु में सुनार का काम किया और किराए के मकान में रहता था. शिकायतकर्ता 2019 में बेंगलुरु आई थी और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। एक ही राज्य से होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई.

बाद में इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और इनका अफेयर हो गया. इस दौरान आरोपी ने गुपचुप तरीके से उनके निजी पलों का वीडियो शूट कर लिया. महिला कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल वापस चली गई थी और उसने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली. दंपति नौकरी की तलाश में बेंगलुरु वापस आ गए.

आरोपी को जब इस बात का पता चला तो उसने किसी तरह उसका नंबर हासिल किया और यौन संबंध बनाने की मांग करते हुए फिर से उसे प्रताड़ित करने लगा.

जब पीड़िता ने उसकी मांग मानने से साफ इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ बिताए निजी पलों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2023 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).