देश

Karnataka Shocker: झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, हुई गिरफ्तार

बेंगलुरु के हुलिमावु पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार को एक पत्नी द्वारा अपने पति के सीने में चाकू घोंपने की घटना सामने आई है. मृतक 27 वर्षीय उमेश दामी एक निजी कॉलेज में सुरक्षा गार्ड था.

Karnataka Shocker: झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, हुई गिरफ्तार
(Photo Credit : X)

बेंगलुरु, 21 दिसंबर : बेंगलुरु के हुलिमावु पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार को एक पत्नी द्वारा अपने पति के सीने में चाकू घोंपने की घटना सामने आई है. मृतक 27 वर्षीय उमेश दामी एक निजी कॉलेज में सुरक्षा गार्ड था. मामले में आरोपी पत्नी मनीषा दामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, पत्नी उसी कॉलेज में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करती थी, जहां उसका पति काम करता था. उमेश अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बाहर गया था और आधी रात को घर लौटने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही है. यह भी पढ़ें : Delhi: साउथ दिल्ली में गुरुग्राम क्लब मालिक पर रॉड से हमला, गोलियां भी चलीं

इस बात को लेकर पीड़िता ने अफेयर के शक में उससे झगड़ा किया. झगड़े के दौरान गुस्से में आकर उसने उसके सीने में चाकू घोंप दिया. ज्यादा खून बहने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई. हुलीमावु पुलिस आगे की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).