Karnataka Rape Case: कर्नाटक में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पुजारी और उसका सहयोगी गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ यौन शोषण मामले में कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में एक मठ के पुजारीऔर उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.
बेंगलुरू, 8 मार्च : कर्नाटक पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ यौन शोषण मामले में कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में एक मठ के पुजारीऔर उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी कुनिगल तालुक गांव में स्थित सुप्रसिद्ध मठ का मठाधीश है. पुजारी पर आरोप है कि उसने मठ परिसर के अंदर नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया. सूत्रों के मुताबिक, तुमकुरु साइबर पुलिस स्टेशन में अपने खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के बाद आरोपियों ने भी काउंटर शिकायत दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें : झारखंड में कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
शिकायत में कहा गया है कि पुजारी ने त्वचा रोग के उपचार कराने के लिए कपड़े उतारे थे, इस बीच कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उस पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया. पुजारी ने अपनी शिकायत में 6 लोगों पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़की का पुजारी ने यौन शोषण किया, जिसके बाद आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

