Karnataka: हिजाब विवाद के बाद मंदिरों के मेले में मुस्लिमों के दुकान लगाने पर बैन, लगे कई बैनर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तटीय कर्नाटक क्षेत्र में कुछ बैनर्स दिखाई दिए हैं, जिनपर लिखा है कि मंदिरों के वार्षिक मेले में मुसलमान दुकान नहीं लगा सकते. रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजन समितियों पर दक्षिणपंथी हिंदू संगठन दबाव बना रहे हैं. वे नहीं चाहते हैं कि यहां मेलों मुसलमान अपनी दुकान लगाएं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

कर्नाटक (Karnataka) में हिजाब विवाद (Hijab Ban) के बाद अब सांप्रदायिक तनाव और बढ़ता दिख रहा है. पिछले सप्ताह कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्कूल और कॉलेज में हिजाब पहनने पर बैन लगा दिया था, लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी हिजाब का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. कई मुस्लिम संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं. इस बीच अब खबर है कि कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगने वाले मेलों में मुस्लिम संगठनों को दुकान लगाने से मना किया जा रहा है. Hijab Controversy: हिजाब फैसले पर कर्नाटक के जजों को जान से मारने की दी गई धमकी, 2 गिरफ्तार.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तटीय कर्नाटक क्षेत्र में कुछ बैनर्स दिखाई दिए हैं, जिनपर लिखा है कि मंदिरों के वार्षिक मेले में मुसलमान दुकान नहीं लगा सकते. रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजन समितियों पर दक्षिणपंथी हिंदू संगठन दबाव बना रहे हैं. वे नहीं चाहते हैं कि यहां मेलों मुसलमान अपनी दुकान लगाएं.

दक्षिणपंथी समूहों का कहना है कि हिजाब पर आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम संगठनों ने बंद का ऐलान किया और अपनी दुकानें बंद रखीं. इसलिए मंदिरों को उन्हें वार्षिक मेले में स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए.

द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में मंदिर अधिकारियों ने मुस्लिम व्यापारियों के वार्षिक मेलों में स्टॉल खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. कथित तौर पर मुसलमान कई सालों से इन मेलों में स्टॉल लगा रहे थे.

20 अप्रैल को होने वाले महालिंगेश्वर मंदिर उत्सव के आयोजकों ने नीलामी में मुसलमानों के भाग लेने पर रोक लगा दी है. इसमें केवल हिंदुओं को ही स्टॉल के लिए बोली लगाने की अनुमति है. इसी तरह, उडुपी जिले के कौप में होसा मारिगुडी मंदिर ने इस सप्ताह आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के लिए 18 मार्च को हुई नीलामी में मुसलमानों को स्टॉल आवंटित करने से इनकार कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड