Karnataka: कर्नाटक में मृत मिली नाबालिग लड़की, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या की आशंका
एक 15 वर्षीय लड़की राज्य के कलबुर्गी जिले में मृत पाई गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बदमाशों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी.
कलबुर्गी (कर्नाटक), 2 नवंबर : एक 15 वर्षीय लड़की राज्य के कलबुर्गी जिले में मृत पाई गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बदमाशों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी.
पुलिस के मुताबिक युवती मंगलवार दोपहर तीन बजे निजी जरूरत के लिए घर से बाहर गई थी. जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे. अंतत: उसका शव एक खेत से बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : राकांपा का कटाक्ष; देश के सभी सरकारी अस्पताल, मोरबी अस्पताल की तरह ‘चमकाएं’ जाएं
पुलिस ने बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी. अलंद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

