देश

Karnataka Election Result 2023: बीजेपी को बड़ा झटका! कर्नाटक चुनाव में 6 मंत्री रुझानों में पीछे, शिवकुमार, सिद्दारमैया आगे

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। वोटों की गिनती के दौरान उसके छह मंत्री पीछे चल रहे हैं. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक के खिलाफ तीसरे दौर के बाद 15,098 मतों की स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है.

Karnataka Election Result 2023: बीजेपी को बड़ा झटका! कर्नाटक चुनाव में 6 मंत्री रुझानों में पीछे, शिवकुमार, सिद्दारमैया आगे
Photo: PTI

बंगलुरु, 13 मई: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है. वोटों की गिनती के दौरान उसके छह मंत्री पीछे चल रहे हैं. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक के खिलाफ तीसरे दौर के बाद 15,098 मतों की स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है. यह भी पढ़ें: Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि, BJP के निगेटिव कैंपन को जनता ने रिजेक्ट कर दिया

विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने आवास मंत्री वी. सोमन्ना के खिलाफ वरुणा सीट पर दूसरे दौर की मतगणना के बाद 1,224 मतों की बढ़त बना ली है. सोमन्ना, जो चामराजनगर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार पुत्तरंगा शेट्टी से 9,000 मतों से पीछे चल रहे हैं. खेल और युवा सेवा मंत्री डॉ. के.सी. नारायण गौड़ा जद (एस) के उम्मीदवार एच.टी. मंजू के खिलाफ दूसरे दौर में 3,324 मतों से पीछे चल रहे हैं.

पीडब्ल्यूडी मंत्री सी.सी. पाटिल भी पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार बी.आर. यावगल नवलगुंड सीट पर 544 मतों से आगे चल रहे हैं. कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल कांग्रेस उम्मीदवार यू.बी. बनाकर से हिरेकेरूर निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर भी चिक्कबल्लापुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप ईश्वर 1,400 मतों से आगे चल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).