Karnataka Election : कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर जेपी नड्डा व अमित शाह उम्मीदवारों के नाम को लेकर कर रहे बैठक

कर्नाटक विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कर्नाटक कोर ग्रुप के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं.

J P Nadda, Amit Shah ( Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: कर्नाटक विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कर्नाटक कोर ग्रुप के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं. यह भी पढ़ें:

नड्डा के आवास पर हो रही इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, कर्नाटक चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कर्नाटक प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील समेत कई अन्य नेता भी मौजूद हैं.

बैठक में कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट पर विचार किया जा रहा है. इससे पहले शुक्रवार को भी जेपी नड्डा के आवास पर उम्मीदवारों के चयन के लिए देर रात तक मैराथन बैठक हुई थी. सूत्रों के मुताबिक कोर ग्रुप की बैठक में एक-एक सीट को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि, रविवार 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, इसमें उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड