देश

कर्नाटक के टेकल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, कार लेकर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया नशे में धुत ड्राइवर, फिसलकर ट्रैक पर जा गिरी गाड़ी

कर्नाटक के कोलार से करीब 35 किलोमीटर दूर टेकल रेलवे स्टेशन पर शनिवार आधी रात को एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया. जब एक 32 वर्षीय कैब ड्राइवर, जो नशे में था, अपनी कार को प्लेटफॉर्म पर चढ़ा लिया. इसके बाद, कार फिसलकर ट्रैक पर गिर गई. राहत की बात यह रही कि उस समय कोई ट्रेन उस रूट से गुजर नहीं रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था

कर्नाटक के टेकल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, कार लेकर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया नशे में धुत ड्राइवर, फिसलकर ट्रैक पर जा गिरी गाड़ी
(Photo Credits PIXABAY)

कर्नाटक के कोलार से करीब 35 किलोमीटर दूर टेकल रेलवे स्टेशन पर शनिवार आधी रात को एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया. जब एक 32 वर्षीय कैब ड्राइवर, जो नशे में था, अपनी कार को प्लेटफॉर्म पर चढ़ा लिया. इसके बाद, कार फिसलकर ट्रैक पर गिर गई. राहत की बात यह रही कि उस समय कोई ट्रेन उस रूट से गुजर नहीं रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

जानकारी के अनुसार, कैब ड्राइवर राकेश गौड़ा मैसूर के पास बन्नूर का रहने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल के एक सूत्र ने बताया कि क्रेन की मदद से कार को ट्रैक से हटाया गया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ड्राइवर ने कार को प्लेटफॉर्म पर क्यों चढ़ाया. यह भी पढ़े: VIDEO: मालगाड़ी के गुजरते ही तेज आवाज के साथ रेलवे ट्रैक के हुए दो टुकड़े, बड़ा हादसा टला, पीलीभीत के धर्मापुर की घटना

ड्राइवर गिरफ्तार

घटना के बाद, रेलवे सुरक्षा बल ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर यह पता लगाने  की कोशिश में जूट गई है कि वह शराब के नशे में था या नहीं. फिलहाल उसका मेडिकल परीक्षण किया गया है. जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).