Karnataka: पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नातिन की मौत, बेंगलुरु के फ्लैट में पंखे से लटका मिला शव
बीजेपी नेता और कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की नातिन की सौंदर्या शुक्रवार को बेंगलुरू के एक महंगे अपार्टमेंट परिसर में मृत पाई गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मौत को लेकर सुसाइड का शक जताया जा रहा है.
बीजेपी नेता और कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की नातिन सौंदर्या शुक्रवार को बेंगलुरू के एक अपार्टमेंट परिसर में मृत पाई गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मौत को लेकर सुसाइड का शक जताया जा रहा है. बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या डॉक्टर थीं. उनकी उम्र सिर्फ 30 साल थी. उनकी डेडबॉडी बेंगलुरु स्थित फ्लैट में लटकी मिली.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने वसंत नगर अपार्टमेंट में पंखे से लटकी हुई पाई गई थी. सौंदर्या पूर्व सीएम येदियुरप्पा की सबसे बड़ी बेटी पद्मावती की बेटी हैं वह पेशे से डॉक्टर थीं. उनकी शादी डॉक्टर नीरज से हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ वह चार महीने के बच्चे की मां भी थीं. सौंदर्या की शादी दो साल पहले शादी हुई थी.
अभी तक की जानकारी के अनुसार सौंदर्या गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन का शिकार थीं. कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है, सब उनके डिप्रेशन के बारे में जानते हैं. इसी के चलते यह सब हुआ.
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में ले जाया गया है. मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

