देश

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के विजयनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की टक्कर में 7 लोगों की मौत

कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के विजयनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की टक्कर में 7 लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी. यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई.

पुलिस के मुताबिक, लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ. मृतक होसपेट के रहने वाले हैं और वे हरपनहल्ली शहर के पास कूलाहल्ली में गोनी बसवेश्‍वर मंदिर में दर्शन करने गए थे. उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. यह भी पढ़े: Karnataka Road Accident: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Tweet:

घायलों को होसपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).